प्राकृतिक चिकित्सा का विवरण :
प्राकृतिक चिकित्सा  शरीर को स्वस्थ एवं दीर्घायु रखने व करने का एक विज्ञानं है जो पांच  तत्वों  - मिट्टी, पानी ,धूप, हवा ओर आकाश की मदद से  शरीर की आन्तरिक शक्ति को पुन: जाग्रत कर शरीर को  स्वास्थ्य प्रदान करती है|  प्राकृतिक चिकित्सा प्राकर्ति की और लोटने का एक  आहवान है|तथा  स्वयं समाज एवं  पर्यावरण के साथ सामंजस्य रखते हुए  सादा जीवन व्यतीत करने का एक उपाय है|

 वास्तव में प्राकृतिक चिकित्सा जीवन जीने की एक कला है  जिसके अनेक सन्दर्भ वेदों एवं प्राचीन ग्रन्थों में मिलते है विजातीय पदार्थ का सिद्धांत ,जीवन शक्ति की अवधारणा  तथा अन्य अवधारणाऐ जिन पर प्राकृतिक चिकित्सा आधारित है पुराने ग्रन्थो में पहले से ही मोजूद है तथा इस बात का प्रमाण है  की ये तरीके प्राचीन  भारत में विस्तृत रूप से प्रयोग में लाये जाते थे|

प्राकृतिक चिकित्सा मानती है कि सभी बीमारियाँ शरीर में विजातीय पदार्थो  के  एकत्र होने की वजह से उत्पन्न होती है और यदि इनको दूर करने का अवसर दिया जाय तो प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ या आराम मिलता है| प्राकृतिक चिकित्सा यह मानती है कि मनुष्य के शरीर में स्वय निर्माण और स्वय स्वस्थ्य रहने का आन्तरिक बल रहताहै|

 

http://www.apanisite.com/naturopathy.com
 

hemantech.com